Home मुख्य ट्रैफिक सुधार की कवायद जारी, आधा दर्जन एम्बुलेंसों से भी वसूला गया जुर्माना। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 16, 2017

ट्रैफिक सुधार की कवायद जारी, आधा दर्जन एम्बुलेंसों से भी वसूला गया जुर्माना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी के निर्देश के बाद सोमवार को लगातार चौथे दिन भी ट्रैफिक कंट्रोल में पुलिस तत्पर दिखी। वनवे एवं नोएंट्री पर सख्ती के साथ साथ वाहनों की चेकिंग भी जारी रही। इसी क्रम में सोमवार को मोटर वाहन निरीक्षक एसपी तिवारी ने बेंता ओपी अध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज के साथ मिलकर शहर के डीएमसीएच तथा अरबी मेमोरियल के पास एम्बुलेंसों के कागजातों की भी जांच की। जाँच में प्रदूषण एवं फिटनेस आदि की कमी के कारण कुल आधा दर्जन एम्बुलेंसों से 27 हज़ार आठ सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया। दूसरे तरह कर्पूरी चौक पर टेम्पो को रोक कर कागजातों की जांच आज भी जारी रही। इस अभियान में वीआईपी एवं रसूखदारों को भी छूट नही दी जा रही है और सख्ती से कानून का पालन करवाया जा रहा है। इसी का परिणाम था कि दो दिनों की छुट्टी के बाद भी सोमवार को कहीं कोई बड़ा जाम नजर नही आया।

Share

Leave a Reply