
शादी केलिए घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जहाँ एक ओर सरकार बाल विवाह पर रोक लगा रही तो वहीँ एक नाबालिग जोड़े द्वारा घर से भाग कर शादी कर लेने की बात सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना की पुलिस ने छिपलिया के एक लॉज से प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि प्रेमी युगल नाबालिग है और दोनों बहेड़ी थाना के डेलही गांव का रहने वाला है. लड़का 10वीं क्लास और लड़की 9वीं क्लास का में पढ़ती है. दोनों पिछले कई दिनों से घर से भागे हुए थे और प्रेमी युगल छिपलिया गंज के एक लॉज में रूके हुए थे. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. वैसे प्रेमी युगल की शादी कराने की बात भी सामने आ रही है. चूकि लड़का-लड़की दोनों नाबालिग है. इसके चलते दफा 164 के तहत न्यायालय में दोनों का बयान दर्ज कराया जायेगा और न्यायिक आदेश के तहत पुलिस आगे की कारवाई करेगी. वैसे लड़का और लड़की एक साथ रहना चाहते हैं.

