Home मुख्य लूट को अंजाम देने आये दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 16, 2017

लूट को अंजाम देने आये दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाइक लूट के इरादा से आए अंतर जिला गिरोह के दो अपराधियों को बहादुरपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, चाकू, छेनी व एक चोरी की बाइक बाइक बरामद की गई है। गिरफ्त में आए रंजीत सिंह बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित चमथावर्ग खूंट गांव निवासी प्रवीण प्रसाद सिंह का पुत्र है। वहीं दूसरा प्रवीण महतो समस्तीपुर जिले के विद्ययापति नगर थाना क्षेत्र के मोड़वा गांव निवासी विरेन्द्र महतो उर्फ टूनटून का पुत्र है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पंडासराय के पास थानाध्यक्ष आरएन सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान ट्रिपल लोडिंग सवार अपराधी पुलिस देख ग्लेमर बाइक को छोड़ फरार हो गया। लेकिन, पुलिस ने खदेड़ कर एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दो भागने में कामयाव रहे। उसके पास लोडेड पिस्टल सहित चार कारतूस व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। पूछताछ दौरान उसने फरार साथी का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने विद्ययापति नगर थाना क्षेत्र के मोड़वा गांव में छापेमारी कर प्रवीण महतो को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा फरार अपराधी नितेश कुमार उर्फ लालू अब भी फरार है। वह विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र है। एएसपी ने बताया कि बरामद ग्लेमर बाइक दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव निवासी मो. लाडले की है। 29 अगस्त को इस बाइक को उड़ा ले गया था। इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में कांड संख्या 277 दर्ज है। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित सोनुपुर गांव में अबस्थित इंडियन गैस एजेंसी को लूटने के लिए इस बाइक को उड़ाया था। लेकिन, घटना को अंजाम देने के लिए गिरोह को एक और गाड़ी की जरूरत थी। इसी उदेश्य से गिरोह के तीन साथी दरभंगा आए थे। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि ये लोग यहां अपाची बाइक को लूटने के इरादा से आए थे। योजना में सफलता मिलने पर गिरोह गैस एजेंसी को दिन के एक से दो बजे के बीच लूट लेता। इस घटना में सोनुपुर गावं का एक दमाद लाइनर का काम कर रहा था। वह नितेश के गांव का रहन वाला है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शेष को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्त में आए शातीर रंजीत सिंह ने बताया कि नितेश उसके नाम से 50 हजार रुपये कमेटी से कर्ज ले लिया था। उसे चुकता करने के लिए नितेश गैस एजेंसी लूटने का प्लान बनाया। उसने बताया जब उसका साथ प्रवीण महतो पुलिस के हत्थे चढ़ गया तो वह टेंपो पकड़ कर लहेरियासराय पहुंच गया। वहां से वह ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसे पुलिस ने दबोच लिया।

Share

Leave a Reply