Home मुख्य दो युवकों संग एक युवती संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 17, 2017

दो युवकों संग एक युवती संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार राज्य आवास बोर्ड की खाली पड़ी मकानों पर अवैध कब्जा है. सबकुछ जानते हुए भी आवास बोर्ड को इससे कोई लेना-देना नहीं है. जिस कारण असामाजिक एवं उच्चके तत्वों के लिए यह क्षेत्र काफी सुरक्षित माना जाता है. वहीं इस मोहल्ले में रहने वाले लोगों को इस तरह के अवैध धंधे वालों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मंगलवार को हाउसिंग बोर्ड में पुलिस द्वारा अवैध कब्जाधारी को खाली करवाया जा रहा था. उसी क्रम में किसी ने एएसपी को फोन कर सूचना दी की हाउसिंग बोर्ड स्थित पवन चौधरी के मकान में कुछ संदिग्ध लड़के और लड़की है. सूचना मिलते ही एएसपी दिलनवाज अहमद ने बहादुरपुर थाना को जानकारी देते हुए खुद घटना स्थल पर पहुंच गये. जहां से बंद घर में दो लड़का व एक लड़की को पुलिस ने पकड़ लिया. उक्त जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि पिछले 20 दिनों से इसकी सूचना पुलिस को थी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे थे. आज जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस तुरंत मौका स्थल पर पहुंच एक लड़की और दो लड़के को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिला के वरहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का लौहार निवासी सेवानृवित अवर निरीक्षक सत्येन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र गौतम कुमार सिंह उर्फ जोंटी सिंह तथा कल्याणपुर थाना के कोयलाकुण्ड निवासी मन्जेश्वर सिंह के पुत्र सूरज कुमार सिंह के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगो की माने तो पुलिस द्वारा घटना स्थल से छ: लड़को को गिरफ्तार किया गया था. वहीं गिरफ्तार युवती ने पूछताछ में मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना के एक गाँव में अपना घर होने की बात बताई है. जब पुलिस द्वारा उसके पर्स की जांच की गयी तो उसके पर्स से 3700 नगद, आधार कार्ड व एक मोबाईल बरामद हुई है. लड़की से बरामद मोबाईल से नम्बर निकाल पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. परिजनों के पहुंचने पर उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया तथा दोनों युवक को बहादुरपुर थाने पर रखा गया है.

Share

Leave a Reply