
उच्च न्यायालय के आदेश से सड़क अतिक्रमण मुक्त। Voice of Darbhanga

केवटी : हाईकोर्ट पटना के आदेश के आलोक में सीओ संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को दड़िमा गांव के खरंजा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया. गांव के भगवती स्थान से राजा सलहेश स्थान तक गोती यादव, नसीब लाल यादव, सोमन यादव तथा भोगेंद्र झा ने सड़क को अतिक्रमण कर रखा था. इस संबंध में गांव के अखिलेश झा ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर हाईकोर्ट पटना में अपील दायर किया था. जिसपर संज्ञान लेते हुए सीओ को सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आवश्यक पहल के आदेश दिये थे. इस मौके पर केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार के साथ स्थानीय पुलिस के अलावा जिले के अतिरिक्त महिला-पुरूष पुलिस बल मौजूद थे.

