Home मुख्य थाने से महज चन्द दूरी पर चल रहे शराब कारोबार का उत्पाद विभाग ने किया भांडाफोड़। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 18, 2017

थाने से महज चन्द दूरी पर चल रहे शराब कारोबार का उत्पाद विभाग ने किया भांडाफोड़। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शराबबंदी के बाद भी शराब का मिलना आम बात होती जा रही है। बीती रात उत्पाद विभाग की टीम ने कुशेश्वरस्थान थाना के रामपुर राउतारा से स्थानीय निवासी महाबल पासवान के पुत्र गुडु पासवान को 14 बोतल रॉयल स्टैग की बोतल के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी उत्पाद अधीक्षक चौधरी सूर्यभूषण ने बताया कि पिछले दो तीन महीनों से कंट्रोल रूम से सूचना मिल रही थी कि उक्त स्थल पर स्थानीय निवासी दिलीप पासवान के पुत्र बबलू पासवान द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा था। एक दो बार प्रयास भी किया गया पर पकड़ा नही गया। परंतु बीती रात थाने से कुछ सौ मीटर की दुरी पर स्थित बबलू पासवान के यहां छापा मारा गया जिसमें अँधेरे का फायदा उठा कर बबलू पासवान भागने में सफल रहा। परंतु बैग लेकर भाग रहा गड्डू पासवान बबलू के घर के पीछे पकड़ा गया। श्री सूर्यभूषण ने बताया फरार कारोबारी की तलाश की जा रही है। छापेमारी टीम में प्रभारी उत्पाद अधीक्षक सह उत्पाद निरीक्षक चौधरी सूर्यभूषण के साथ अवर निरीक्षक अजय कुमार एवं विजय कुमार चौधरी छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे थे।

Share

Leave a Reply