Home मुख्य दीवाली के मौके पर लोगो का दिल जीत लिया एक वार्ड पार्षद ने।  Voice of Darbhanga
मुख्य - October 18, 2017

दीवाली के मौके पर लोगो का दिल जीत लिया एक वार्ड पार्षद ने।  Voice of Darbhanga

दरभंगा: जनप्रतिनिधि चुनाव के समय दरवाजे दरवाजे घूमते और लोगो से मिलते तो बहुत नजर आते हैं। पर कोई ऐसा प्रतिनिधि जिसे सिर्फ पता चल जाय कि जनता को उनसे कुछ काम है और वो आपके पास पहुँच जाय, ऐसा विरले ही देखने को मिलता है। जी हां, दरभंगा नगर निगम के वार्ड 46 के वार्ड पार्षद राजू पासवान का व्यवहार वार्ड के लोगो को कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कोई सार्वजनिक कार्य हो या व्यक्तिगत आयोजन, इन्हें बस जानकारी हो तो पहुँच जाते हैं अपना हरसंभव योगदान देने। अगर किसी को वार्ड पार्षद से कोई कार्य है और पार्षद श्री पासवान को पता चल जाय तो जनता को प्रतिनिधि के पास नही पहुँचना पड़ता, प्रतिनिधि जनता के पास पहुँच जाते हैं।

दीवाली के मौके पर भी लोगों का दिल इन्होंने जीत लिया। हर बार दिवाली के मौके पर मिट्टी तेल केलिए किल्लत और मारामारी आम बात होती है। पर बुधवार को श्री पासवान तेल के ठेले के साथ खुद एक एक घर जाकर लोगो से मिलकर मिट्टी तेल दिलवाये। एक भी घर न छूटे, इसका पूरा ख्याल रखे। यह देखकर वार्ड के लोगों में भी ख़ुशी की लहर थी। हर बार किसी को मिला तो किसी को नही। कभी ठेला किसी गली में जाता तो किसी गली में लोगो को पता तक नही चल पाता था। पर वार्ड में शायद यह पहला मौका था जब वार्ड पार्षद एक एक घर जाकर बराबरी से मिट्टी तेल का वितरण करवाये। किसी को कहीं लाइन लगाने की जरूरत भी नही पड़ी।

अपने मिलनसार और सरल स्वभाव से वार्ड 46 के पार्षद राजू पासवान सभी वर्गों के लोगो के दिलो में एक ख़ास जगह बना रहे हैं। घर घर जाकर उन्होंने एक एक व्यक्ति को दीवाली की शुभकामनाएं भी दी।

Share

Leave a Reply