
भाजपा के कार्यकर्त्ता जो संकल्प लेते हैं, उसे सिद्धि तक पहुंचाते हैं: प्रदीप। Voice of Darbhanga

मनीगाछी: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मनीगाछी पश्चिमी मंडल कार्यकारिणी की बैठक नेहरा पूर्वी पंचायत स्थित श्री भंजनगढ़ प्रांगण में मंडल उपाध्यक्ष राधावल्लभ झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर जी ने भाजपा के उपस्थित सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जो भी संकल्प करते हैं उसे सिद्धी तक पहुँचाने के लिए कृतसंकल्पित होते हैं । वहीं पार्टी के विधानसभा विस्तारक श्री श्रीपति पाठक ने सभी शक्ति केन्द्र प्रभारीयों को तय समय सीमा में सभी बूथों के सारे प्रपत्रों के
विधिवत निष्पादन कर मंडल अध्यक्ष को समर्पित करने को कहा । कार्यक्रम में जनसंघ काल से सक्रिय रहे कन्हैया राय जी, पश्चिमी मंडल प्रभारी विनय कुमार झा, मदन यादव, अवधेश यादव,पश्चिमी मंडल के युवाध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी,आदि ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में श्री परेश मिश्र,श्री जयराम चौधरी,चन्दन झा,रंजीत प्रसाद,मंडल महामंत्री नीलाम्बर मंडल,श्याम सहनी,नीलेश चौधरी,हरीदेव,बीरेन्द्र सहनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

