
पर्व को लेकर चल रहे सफाई कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा : छठ पर्व को देखते हुए दरभंगा नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान का आज महापौर बैजंती देवी खेड़िया ने निरीक्षण किया. आज वार्ड एक से लेकर सात तक में चल रहे सफाई कार्याें का निरीक्षण किया. महापौर के साथ नगर आयुक्त और उनकी टीम भी थी. निरीक्षण के बाद महापौर ने बताया कि अभी दोनों पालियों में सफाई का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन दिक्कत यह कि दीपावली में लोग अपने घरों का कूड़ा यत्र-तत्र फेंक देते हैं. उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थान या कूड़ादान में ही कूड़ा फेंके.

