Home मुख्य चोरो ने धनतेरस मनाने में इंसान के साथ साथ भगवान के घर को भी नही बख्शा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 18, 2017

चोरो ने धनतेरस मनाने में इंसान के साथ साथ भगवान के घर को भी नही बख्शा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार की रात चोरों को भी धनतेरस मनाने जमकर मौका मिला। इस मौके को भुनाने में चोरो ने इंसान के साथ साथ भगवाब के घर को भी नही छोड़ा। बहेड़ा थाना क्षेत्र के धेरूख गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने राधा कृष्ण मंदिर व तीन लोगों के घरों में चोरी कर लाखों रुपये के सामना ले उड़े। घटना के संबंध में धेरूख गांव के लोगों ने बताया कि चोरों ने सबसे पहले राधा कृष्ण मंदिर के कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 30 हजार नकद, दो मोबाइल व मोटर की चोरी कर ली। मंदिर के महंथ रामललित दास सिमरियाघाट में लगने कुंभ मेला गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में पुजारी सुमन दास मंदिर के एक कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने इसके बाद गांव के मदन झा के घर में घुसकर गोदरेज आलमीरा का ताला तोड़कर 3 लाख से अधिक के सोने के गहने, चांदी के सिक्के व कीमती कपड़े चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने इसी गांव के लाल झा के घर में घुसकर कपड़े सहित अन्य सामान ले भागे। चोरों ने इसी गांव के जामुन राम झा के घर में घुसकर खुटी में टंगे कुर्ता लेकर भाग गया। बताया जाता है कि कुर्ता में 11 हजार रुपये थे। चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना था कि चोरों को भागते हुए कुछ लोगों ने देखा था। उसकी संख्या 5 थी। सभी के हाथों में कुल्हाड़ी व लोहे के रौड थे। इस संबंध में बहेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताते चलें कि दो दिन पहले चोरों ने नवादा गांव के रामचंद्र झा के घर में तीन लाख से अधिक के सोने के आभूषण सहित अन्य सामान चुरा लिए गए।

Share

Leave a Reply