
पेंशनरों केलिए बिहार सरकार के दीवाली तोहफे को पेंशनर एसोशियेशन ने बताया मजाक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार को पेंशनर एसोसिएशन के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया जिसमें पेंशनर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष श्री राम स्वार्थ सिंह ने बताया है कि बिहार सरकार के द्वारा सिर्फ एक परसेंट महंगाई भत्ता दीपावली के तोहफा के नाम पर घोषणा कर मीडिया में वाहवाही लूटना पेंशनरों के साथ मजाक है। पेंशनर एसोसिएशन इसका विरोध करता है। पेंशनरों को ₹1000 चिकित्सा भत्ता दिनांक 1 जनवरी 2006 से ग्रेड पे जोड़कर पेंशन निर्धारण, गंभीर बीमारी के हालात में संपूर्ण मुफ्त चिकित्सा, सातवां वेतन आयोग के सिफारिश के लाभकारी अनुशंसा को लागू करने, पेंशन वृद्धि की उम्र सीमा 80 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष करने, सभी वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम 3000 रुपया पेंशन दिया जाना एवं अन्य सभी मांग पर विचार नहीं किया गया पेंशनर एसोसिएशन इन मांगों के समर्थन में 31अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में प्रतिवाद मार्च और धरना करेगा। धरना के माध्यम से जिला पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के लिए समर्पित किया जाएगा।

