Home मुख्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने महादलित टोला में मनाया दीवाली। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 19, 2017

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने महादलित टोला में मनाया दीवाली। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर  पर गौराबौड़ाम विधानसभा के साहो पंचायत के लंका गाँव में महादलित टोला  पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने अपने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर महादलितो के साथ दीप जलाकर  दीपावली मनायी। इस अवसर पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा चलाया जा रहा जनकल्याण योजना जन जन तक पहुँच रहा है। भारतीय उपमहाद्वीप में निवास करने वाले सभी लोगों को सहोदर मानती है। समाज में विदेशी आक्रमणों के कारण उत्पन्न भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई  मोदी जी  ने गंदगी , गरीबी , भ्रष्टाचार, जातिवाद, संप्रदायवाद, आतंकवाद जैसी रावणत्व से मुक्ति हेतु अभियान चलाया है जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी आज गरीब मलिन बस्तियों में अंत्योदय के उद्देश्य से दीपावली मना रही है।

Share

Leave a Reply