Home मुख्य डकैती काण्ड अपडेट: जांच में पहुंचे डीएसपी ने कहा, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी लूट। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 21, 2017

डकैती काण्ड अपडेट: जांच में पहुंचे डीएसपी ने कहा, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी लूट। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर में सर्राफा कारोबारी भुवनेश्वर ठाकुर के घर बीती रात हुई डकैती में हुए लूट और मारपीट की घटना में त्वरित कारवाई का संकेत देते हुए सदर डीएसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुँच कर छानबीन कर रहे हैं। डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया है।

इस पुरे मामले पर प्रतिक्रिया देते डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया पुलिस की तत्परता से पीड़ित के आभूषण दुकान में लूट होने से बच गयी। अपराधियो ने घर से 2 भर सोना, 10 भर चाँदी के साथ आठ हजार नगद लूटा। पर उनका मुख्य मकसद दूकान को लूटना था जिसकी चाभी भी लेकर गये। परंतु पुलिस के त्वरित एक्शन से दूकान लूट की घटना टल गयी। श्री अहमद ने बताया कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले है और अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

जांच के दौरान कमतौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार एवं डॉग स्कवॉड की टीम भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply