Home मुख्य दिल्ली मोड़ पर एक्सीडेंट की अफवाह वाले वीडियो वायरल होने से दिनभर परेशान रहे लोग। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 21, 2017

दिल्ली मोड़ पर एक्सीडेंट की अफवाह वाले वीडियो वायरल होने से दिनभर परेशान रहे लोग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर कड़ाई के आदेश के वावजूद लोग धोखे में गलत अफवाह को बिना पुष्टि के वायरल कर देते हैं जिससे आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही आज हुआ जब सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ पर “”भाई अभी अभी दिल्ली मोर दरभंगा मे बहुत खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है आप लोगों से मेहरबानी है इससे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि उनके घर वालों को मिल जाएं जितने भी Whatsapp पर है प्लीज प्लीज बड़ी मेहरबानी होगी“”  शीर्षक से किसी ने व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद बहुत से लोगों ने भावनात्मक होकर एवं बिना पुष्टि के सारे व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। हद तो तब हो गयी जब कुछ लोगो ने बिना पुष्टि के अन्य ग्रुप के अलावा प्रशासनिक ग्रुप में भी सीधे डाल दिया। इससे लोगों का विश्वास और बढ़ गया। अफवाह जंगल में आग की तरह फैली। कुछ लोग दिल्ली मोड़ पहुँच गये तो कुछ लोगो ने आसपास के थाने के साथ साथ सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद के फोन की घण्टियाँ भी टनटनाने लगे। मीडिया से लेकर पुलिस महकमा तक परेशान हो गया खंडन करने में।

इस मामले दिलनवाज अहमद ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि यह खबर बिल्कुल गलत थी। वीडियो का भी अध्यन किया गया। कहीं बाहर का पुराना वीडियो था।

वॉयस ऑफ़ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने भी सोशल मीडिया उपयोग करने वालो से अपील की है कि ऐसे संवेन्दनशील सूचनाओं को देखते ही फ़ॉरवर्ड न करें। किसी अधिकृत्त व्यक्ति से संपर्क कर पुष्टि जरूर करें। अगर आपको कोई जानकारी किसी घटना की मिलती है तो पहले पुलिस को दें या किसी विश्वसनीय मीडिया प्रतिनिधि को बता कर पुष्टि करवाएं। मीडिया प्रतिनिधि एवं पुलिस के पास घटना के पुष्टि केलिए उचित साधन मौजूद होते हैं।

Share

Leave a Reply