Home मुख्य डीएसपी के संज्ञान के बाद थाने ने जब्त की लावारिस पड़ी पल्सर बाइक। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 22, 2017

डीएसपी के संज्ञान के बाद थाने ने जब्त की लावारिस पड़ी पल्सर बाइक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीसागर के निकट छपकी पड़री पोखर के पास एक नीले रंग की पल्सर बाइक आज शाम पुलिस ने जब्त की। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार से ही BR7V 6193 नम्बर की बाइक उक्त स्थल पर लगी थी। इसकी सूचना एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सदर थाना को दी गयी। पर थाना द्वारा थाने में आकर लिखित शिकायत देने का नाम बोलकर टाल दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को उक्त जानकारी देते हुए थाना द्वारा अनसुना करने की बात बतायी। इसके पश्चात जब इस मामले का संज्ञान वॉयस ऑफ़ दरभंगा द्वारा सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद को दिया गया तो थाने द्वारा कारवाई करते हुए उक्त स्थल से बाइक जब्त की गयी। इस मामले में श्री अहमद ने कहा कि गाडी को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया तथा गाड़ी मालिक एवं सम्बंधित जानकारी पुलिस द्वारा प्राप्त की जा रही है।

Share

Leave a Reply