Home मुख्य छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से बालक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 22, 2017

छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से बालक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनीगाछी थाने के बघांत गांव में रविवार को छठ पूजा को लेकर तालाब के घाटों की सफाई करने गए एक 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबक संजय साहु गांव के लड़कों के साथ हाटगाछी पोखर पर घाट सफाई करने के लिए रविवार की सुबह गया था। ग्रामीण बुच्ची साहु, अनिल साहु, जागेश्वर साहु आदि ने बताया कि घाट सफाई के बाद तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई है। लोगों ने बताया कि छह माह पूर्व इस तालाब का जेसीबी से खुदाई की गई थी। संजय को तैरना नहीं आता था। हल्ला होने के बाद माऊबेहट के मल्लाह राजू मुखिया, रामदेव मुखिया ने जब तक संजय को तालाब से निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। संजय तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। संजय भाई में अकेले था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार एवं सीओ भास्कर कुमार मंडल ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक का पिता रौदी साहु उर्फ रोहित साहु गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करता है।

Share

Leave a Reply