Home मुख्य साठ लाख अवैध निकासी मामले में निलंबित हुए दरभंगा के डीईओ सुधीर झा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 23, 2017

साठ लाख अवैध निकासी मामले में निलंबित हुए दरभंगा के डीईओ सुधीर झा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 60 लाख रूपये की अवैध निकासी सहित वित्तीय अनियमितता एवं लेखा संधारण में गड़बड़ी के आरोप में राज्य सरकार ने तत्कालीन जिला कर्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) सह वर्तमान में जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा सुधीर कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके विरूद्ध प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है. वर्तमान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा दरभंगा ने अपने पत्रांक 124 दिनांक 6 अक्टूबर 2017 को वित्तीय अनियमितता एवं अवैध निकासी का प्रतिवेदन राज्य मुख्यालय स्थित अपने विभाग को भेजा था. ज्ञात हो कि वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी जब कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर दरभंगा में थे, तो उनके समय में 60 लाख रूपये की अवैध निकासी की गई थी. लेखा संधारण नहीं किया गया था. साथ ही चेकबुक का भी संधारण नहीं किया गया था और न ही बैंक स्टेटमेंट साल भर में लिया गया. उन्होंने दरभंगा के जिलाधिकारी को इस आशय की जानकारी दी थी और जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित की थी, जो जांच अभी चल ही रहा है. इसी बीच निदेशक, (प्रशासन) सह अपर सचिव विनोद कुमार सिंह ने बिहार के राज्यपाल के आदेश से जिला शिक्षा पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने की अधिसूचना जारी कर दी है.

Share

Leave a Reply