
वर्षो से टूटे सड़क की मरम्मति का जिम्मा आखिर ग्रामीणों ने उठाया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार सरकार की PWD सड़क जाले विधानसभा क्षेत्र के जाले योगियारा मकीया पथ के तीसरे किलोमीटर के पास योगियारा गाँव के ठीक बीचोबीच सड़क पर बना गड्ढा पिछले 12 वर्षों से सबके लिये परेशानी का कारणा बना हुआ था। गड्ढे के कारण इस रास्ते से किसी भी प्रकार चार पहिया या बड़े वाहन का आवागमन पूर्ण रुपेण बंद हो गया था। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों व विभागों के दरबार का चक्कर लगा लगा कर थक चुके ग्रामीणों ने खुद ही अपने दम पर इसके निर्माण का जिम्मा लिया। दर्जनों ग्रामीण अपने पैसों व अपनी मेहनत की बदौलत इसे अंडरग्राउंड नाली का स्वरूप दे कर पूर्णता प्रदान करने का काम किया। इसमें श्रमदान में लगे भाजपा कार्यकर्ता मुकेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण मुझे भी दो पाली श्रमदान कर अतुलनीय हर्ष का अनुभव हुआ और आज की रात अच्छी नींद आयेगी।

