Home मुख्य सात सूत्री मांगों को लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ का धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 23, 2017

सात सूत्री मांगों को लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ का धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर डीपीओ कार्यालय में धरना दिया. जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष रफीउद्दीन ने की इस मौके पर शिक्षकों ने सातवां वेतनमान दिए जाने अक्टूबर 17 तक के बकाया का भुगतान एकमुश्त किए जाने, शिक्षकों की पुरानी पेंशन नीति लागू किए जाने, पूर्ण वेतनमान दिए जाने, नियोजित शिक्षकों के मृतकों के परिवार को एकमुश्त पैसा मुहैया कराए जाने, अनुकंपा पर नौकरी दिए जाने की मांग की. धरना में विजय कुमार मंडल, चंद्रकांत चौधरी, दिवाकर कुमार सिंह, संजीव कुमार, राकेश कुमार तिवारी, मो. जफर अली, राजीव कुमार चौधरी, अमरेंद्र कुमार ठाकुर, सतीश कुमार सिंह, रंजू कुमारी, मो. मुमताज आदि शामिल थे.

Share

Leave a Reply