
युवक की गला रेतकर हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : युवक की गला रेतकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच 57 को घंटों जाम कर बाधित कर दिया है. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर मुहल्ले के दर्जी टोला निवासी दिलीप साह के पुत्र विक्की कुमार साह का शव बगल के ही झटियाही गाछी में मिला था. शव मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना और अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. विक्की के शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में बताया कि मृतक के पिता दिलीप साह ने लिखित रूप से मृतक के पांच साथियों के ऊपर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि पिता ने जिन लोगों पर शंका व्यक्त की थी उसमे दीपक कुमार, सूरज महतो, अजीत कुमार सहनी और राजकिशोर चौपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. विक्की की गला रेतकर हत्या की गई है और उसके पेट में भी चाकू से कई वार किये गये हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

