Home मुख्य बैंकों से समन्वय बनाकर बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजें राशि : डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 23, 2017

बैंकों से समन्वय बनाकर बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजें राशि : डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : हर घर नल का जल एवं पक्की गली-नाली योजना की समीक्षा करने का निर्णय जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लिया है और इसके लिए 24 अक्टूबर को सभी वरीय पदाधिकारियों की बैठक आहुत की है. जिलाधिकारी ने आज बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा के दौरान स्थिति सामने आने के बाद कल वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करने का निर्णय लिया. जिलाधिकारी ने आज प्रखंड वार बाढ़ पीड़ितों के खाते में दिये गये राशि की समीक्षा की. समीक्षा में पाया गया कि बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि नहीं पहुंची है. जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को बैंकों से समन्वय स्थापित कर बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि हस्तांतरित करवाने का आदेश दिया. ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने दुर्गापूजा और मुहर्रम से बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि भेज देने का निदेश दिया था. राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी दरभंगा में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर 5 लाख में से 4 लाख परिवारों के खातों में राशि भेज देने की बात कही थी. शेष बचे परिवारों को भी अविलम्ब राशि भेजने की बात कही थी, पर जो आरोप लग रहे हैं उससे सरकारी दावा टिक नहीं रहा है.

Share

Leave a Reply