
सोमवार को युवक की नृशंस हत्या के बाद मंगलवार को भी दो अलग जगहों पर हुई हत्या। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिले में अपराध लगातार जारी है। सोमवार को नगर थाना के अलीनगर में एक युवक के गला रेत कर नृशंस हत्या की खबर के बाद मंगलवार को भी दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगो के हत्या की खबर है।
जाले थानाक्षेत्र में भूमि विवाद में वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मृतक के पुत्र उमेश दास के फर्दबयान के आधार पर कांड संख्या 165/17 दर्ज किया गया है. जिसमे 11 व्यक्तियों को नामजद किया गया है. पुलिस ने छ: लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना खेत के आरी बांधने के सवाल पर रेवढ़ा गांव की है. जहां 65 वर्षिय सोगारथ दास को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में लालपरी देवी, रेखा देवी, सतिया देवी, विश्वनाथ दास, कुशेश्वर दास और कपल दास शामिल हैं. सनद रहे कि कपल दास, कुशेश्वर दास और विश्वनाथ दास पूर्व से भी दोहरा हत्याकांड का अभियुक्त है और फिलहाल माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर है.
वहीँ केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा गांव के मुसहरी टोला में खेत की आरी काटने की विवाद को लेकरं मंगलवार को दो गुटों में हुए मारपीट में 60 वर्षिय झम्मो सदाय की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि झम्मो तथा उसी गांव के बिन्दु सदाय का खेत घर के समीप एक हीं जगह है. बिन्दु अपना खेत ट्रैक्टर से जोतकर आया था. इसके बाद जब झम्मो खेत देखने गया तो खेत का आड़ी काटा हुआ पाया. झम्मो वहां मिट्टी काट कर उसे भरने लगा. इसी बीच बिन्दु भी वहां पहुंच गया और दोनो की कहासुनी में बात आगे बढ़ गयी और मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान झम्मो की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने मृतक की पत्नी चानो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बिन्दु को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है.

