Home मुख्य निर्भय भारद्वाज के चुनाव पर जिलाध्यक्ष ने कहा, उन्होंने सिर्फ घोषणा किया, चयन नही। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 25, 2017

निर्भय भारद्वाज के चुनाव पर जिलाध्यक्ष ने कहा, उन्होंने सिर्फ घोषणा किया, चयन नही। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पर अंजान चेहरे निर्भय भरद्वाज को चयनित कर लेने का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। जिला कमिटी सदस्यों द्वारा भी अनभिज्ञता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी को देखते हुए अंततः भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने कहा कि करीब दो महीने पूर्व दरभंगा दौरे पर आये प्रदेश अध्यक्ष नित्यनाद राय को ने कुछ कारणवश इसकी जिम्मेवारी जाले विधायक जिबेश कुमार को सार्वजनिक रूप से दी थी। जिबेश कुमार ने जिनका नाम दिया, उन्होंने मुहर लगा दिया।

यह पूछे जाने पर कि क्या निर्भय भारद्वाज पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता रहे हैं, तो श्री सहनी ने इस पर नो कमेंट के शैली में कहा कि जिबेश कुमार को जिम्मेवारी दी गयी थी और उन्होंने जिनका नाम दिया, उसकी घोषणा उनके द्वारा की गयी। सक्रिय होने या न होने के मुद्दे का सवाल ही नही है।

Share

Leave a Reply