Home मुख्य रूद्र-सावित्री क्रिकेट कप पर लहेरियासराय का कब्जा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 25, 2017

रूद्र-सावित्री क्रिकेट कप पर लहेरियासराय का कब्जा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रूद्र-सावित्री मेमोरियल क्रिकेट टूनार्मेंट जो जिला खेल संघ दरभंगा द्वारा नेहरू स्टेडियम लहेरिया सराय में आयोजित किया गया है. फाइनल में लहेरियासराय की टीम ने केवटी प्रखंड को 35 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया.  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लहेरियासराय की टीम ने राहुल के 37 और प्रियदर्शी के 12 रन की बदौलत निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन का स्कोर बनाया. जवाब में खेलते हुए केवटी प्रखंड की टीम 17 ओवर में 86 रन पर ही आॅल आउट हो गई. केवटी की तरफ से आकिब ने 19 और नवाज ने 16 रन का योगदान दिया. विजेता एवं उपविजेता टीम को बिहार विधानसभा की अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के  कप प्रदान किया.

Share

Leave a Reply