Home मुख्य महापौर ने किया नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 25, 2017

महापौर ने किया नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा की महापौर बैजंती खेड़िया ने शहर के वार्ड नंबर सात के फतेश्वर नाथ मंदिर के पास बागमती नदी में नवनिर्मित पक्काघाट का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उपमहापौर बदरुजमा खां बॉबी, नगर अभियंता रतन कुमार, सीटी मैनेजर नरोत्तम साम्राज्य, उदय जी, जितेंदेर जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. घाट का उद्घाटन करते हुए महापौर ने कहा कि इस घाट के बन जाने स्थानीय लोगों को स्नान तथा पर्व त्यौहार में काफी सुविधा होगी. घाट को आम लोगों को समर्पित करते हुए महापौर ने इसको साफ सुथरा रखने की अपील लोगों से की.

इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, मुन्ना मंडल, सरवन  सह, सचिन मंडल, संदीप कंडोई, विरेंदर, विनोद पटवा, विकी,सोनू,  छोटू , बबलू, चंदन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply