
Home मुख्य वन विभाग के कर्मियों के छुट्टी पर होने के कारण बीती रात से कुँए फंसा हुआ है जंगली सूअर! Voice of Darbhanga
वन विभाग के कर्मियों के छुट्टी पर होने के कारण बीती रात से कुँए फंसा हुआ है जंगली सूअर! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले थाना के राढ़ी दक्षिणी पंचायत के बिहारी गाँव में शम्भू ठाकुर के कुँए में एक जंगली सूअर बीते बुधवार की देर रात गिर गया। सूअर के गिरने की आवाज हुई तो लोगो ने ध्यान नही दिया। पर जब सूअर की आवाज लगातार आने लगी तो लोगो ने झाँक कर देखा। तब सारा मामला सामने आया। लोगो ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया डा0 राघवेंद्र प्रसाद को दी। मुखिया श्री प्रसाद ने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। परंतु छठ के कारण कर्मियों के छुट्टी पर रहने के कारण वन विभाग ने भी किसी त्वरित कारवाई में असमर्थता बतायी। करीब 12 घण्टे बीत जाने के बाद भी सूअर कुँए में है और जिन्दा है। कुँए में पानी भी पर्याप्त है।

