
Home मुख्य खबर लिखने के बाद वन विभाग द्वारा कुँए से निकाले गए जंगली सूअर ने तोड़ा दम। Voice of Darbhanga
खबर लिखने के बाद वन विभाग द्वारा कुँए से निकाले गए जंगली सूअर ने तोड़ा दम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले थाना के राढ़ी दक्षिणी के बिहारी गाँव में देर रात से कुँए में फंसे जंगली सूअर को निकालने में देर हो गयी। मुखिया डा0 राघवेंद्र प्रसाद ने वन विभाग को सूचित किया जिस पर वन विभाग ने छुट्टी के कारण कर्मियों का आभाव बताया था।इस संबंध में वॉयस ऑफ़ दरभंगा द्वारा खबर लिखने और वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। वन विभाग के अधिकारी सरोजानंद झा, कमलदेव सिंह आदि ने पहुँच कर किसी भी प्रकार मरणासन्न स्थिति में उस जंगली सूअर को निकाल तो लिया। पर वह सूअर कुछ देर जीवित रहने के मर गया। सूअर के मरने के बाद मुखिया श्री प्रसाद ने उसका अंतिम संस्कार विधि विधान से करवाया।

