Home मुख्य छठ व्रती रहने के वाबजूद भी अपने महापौर होने का कर्तव्य निभाना नही भूली वैजंती खेड़िया। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 26, 2017

छठ व्रती रहने के वाबजूद भी अपने महापौर होने का कर्तव्य निभाना नही भूली वैजंती खेड़िया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूरे विधि विधान के साथ दरभंगा नगर निगम की मेयर वैजंती देवी खेड़िया ने किया और और संध्याकालीन सूर्य को अर्घ दिया। इसके बाद शहर के विभिन्न तालाबो का जायजा लेने खुद निकल पड़ी। शहर के हराही, लक्ष्मीसागर, चूनाभट्टी, वार्ड 7 के अन्य तालाब आदि सहित करीब दर्जन भर छठ स्थलों का जायजा लिया और लोगो से मिली। उनके साथ वार्ड पार्षद सोहन यादव एवं सुचित्रा रानी भी उपस्थित थी।

इस पर बात करते हुए श्रीमती खेड़िया ने बताया कि नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर तालाबो की सफाई छठ केलिए किया गया और वे खुद तत्तपर थी। आज शाम उन्होंने जायजा लिया जिससे उन्हें निगम के कार्य से लोगों ने संतुष्टि दिखी।

Share

Leave a Reply