
सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ अर्पण के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सूर्योपासना के महापर्व छठ में पहला अर्घ दान गुरुवार की संध्या में दिया गया. शुक्रवार को प्रातः कालीन अर्घ अर्पण के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व संपन्न हो गया. इसे लेकर बुधवार को व्रतियों ने खरना किया. उल्लेखनीय है कि प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ विशेषकर मिथिला क्षेत्र में उत्साह के संग मनाया जाता है. नियम निष्ठा का अक्षरश: पालन की प्रतिबद्धता तथा कठिन व्रत वाले इस त्यौहार में लोक आस्था पूरी तरह से छलकती नजर आती है. प्राचीन काल से चली आ रही यह परंपरा आज भी उसी रुप में बरकरार है.
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने पूरे नियम निष्ठा के साथ अपने पैतृक गाँव पड़री के सतीघाट में छठ किया और अस्तलचगामी तथा उदयमान सूर्य को अर्घ अर्पण किया। उन्होंने बेनीपुर समेत सम्पूर्ण मिथिलांचल के विकास की कामना छठि मैया से की।
वही दरभंगा नगर निगम की मेयर वैजंती देवी खेड़िया ने अपने आवास पर ही आज सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ देते हुए छठि मैया से नगरवासियों केलिए मंगलकामना की।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश की नेता अंजनी निषाद ने भी सपरिवार पुरे निष्ठा से छठ व्रत किया। वहीं जाने माने युवा पत्रकार अभिनव सिंह ने अपने पैतृक विशनपुर थाना के महनौली में छठ मनाया। काफी दूर तक प्रसाद का छिट्टा सुबह शाम अपने सर पर उठा कर घाट तक ले गये। उन्होंने आगामी प्रेस क्लब के शीघ्र चुनाव और ईमानदार पत्रकारो के विजय की कामना की।

