Home मुख्य चोर हो या पुलिस, सबको योगी बना चुके हैं योगगुरु डा0 निर्भय भारद्वाज। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - October 27, 2017

चोर हो या पुलिस, सबको योगी बना चुके हैं योगगुरु डा0 निर्भय भारद्वाज। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा जिला भाजपा के नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डा0 निर्भय भरद्वाज एक कुशल योग प्रशिक्षक के रूप में बिहार झारखण्ड में ख्याति पा चुके हैं। वॉयस ऑफ़ दरभंगा से ख़ास बातचीत में उन्होंने खुद को मिले इस जिम्मेवारी को बेहतर ढंग से निभाने का संकल्प दोहराया।

दरभंगा जिले के कमतौल थाना के टेकटार गाँव निवासी रघुनाथ झा के पुत्र निर्भय भारद्वाज ने 33 वर्ष के ही इस उम्र में बहुत लंबा सफर तय किया है। प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, मिश्रटोला से प्राप्त करने के बाद बिहार बोर्ड से दसवीं की परीक्षा 1999 में पास की। वर्ष 2005 में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से वाणिज्य में स्नातक पूर्ण करने के बाद हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से मानवीय संवेदना एवं योग विज्ञान विषय में प्ररिष्ठा की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2016 में ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने पीएचडी भी पूरी की तथा इसी वर्ष 2017 में यूजीसी नेट भी क्वालीफाई किया है।

योग गुरु के रूप में इन्होंने बिहार झारखण्ड के कई पुलिस लाइन, बीएमपी एवं एसएसबी कैम्पो में सफल योग प्रशिक्षण दिया है। वर्ष 2008-2009 के बीच मुजफ्फरपुर सेन्ट्रल जेल में योग गुरु के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके साथ साथ बिहार सरकार के जेलों के योग प्रोजेक्ट में स्टेट कॉर्डिनेटर भी रह चुके हैं। बिहार शिक्षा परियोजना के स्टेट कमिटी सदस्य रहते हुए बिहार के 12 जिलों में परियोजना के तरफ से योग प्रोजेक्ट सम्पन्न करा चुके हैं। वर्तमान में एक चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े हैं।

Share

Leave a Reply