
मिथिला की धरती प्रतिभा की धनी रही है : दिलनवाज अहमद। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सरस्वती नाट्य कला परिषद्, सहोरा के तत्वावधान में आनन्दपुर चौक पर महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अधिवक्ता सियाराम चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने कहा कि मिथिला की धरती प्रतिभा की धनी है. यहां के छात्र और लोग हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाते हैं. उन्होंने कहा कि आईएएस, आईपीएस या अन्य कोई प्रतियोगिता परीक्षा हो, यहां के छात्र उसमें सबसे अधिक सफल होते हैं. वहीं विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि मिथिला और मैथिली की रक्षा के लिए इस तरह का आयोजन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मिथिला की पारम्परिक वेश-भूषा धोती, कुर्ता और पाग में कार्यक्रम में पहुंचे. वहीं अशर्फी झा ने कहा कि आज के युग में युवा अपने संस्कार को छोड़ पश्चिमी सभ्यता को आकर्षित हो रहें हैं. कार्यक्रम में उच्च विद्यालय, आनन्दपुर के छात्र सोनू झा, माधव कुमार चौधरी, अविनाश कुमार भगत, आशु कुमार चौधरी, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा तन्नु कुमारी, खुशबू कुमारी और पूजा कुमारी को माध्यमिक परीक्षा 2017 में उच्चतम अंक लाने पर प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया. अतिथियों का स्वागत मुखिया विजय पासवान और देवकांत राय ने किया. मौके पर रमणजी चौधरी, मन्नु झा, पूनम झा, पंडित मोहनजी झा, मुरारी झा, बैजू झा, देवेन्द्र मिश्र, उमेश मिश्र, दुर्गानन्द झा, अनन्त शेखर झा, वंशीधर झा, चंदन झा, चुनचुन झा, आयुष झा, हरिनारायण झा, विजय झा, नटवर झा आदि मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन झा ने किया.

