Home मुख्य तो अब पार्टी में चल रहे खेमेबाजी और असंतोष को योग की शक्ति से खत्म कर पायेंगे दोनो योगी! Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - October 28, 2017

तो अब पार्टी में चल रहे खेमेबाजी और असंतोष को योग की शक्ति से खत्म कर पायेंगे दोनो योगी! Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा भाजपा में पिछले दो तीन वर्षों से चल रहे जबरदस्त गुटबाजी और असंतोष किसी से छिपा नही है। गाहे बगाहे नेताओ के सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी इसकी गवाही दे ही देते हैं। पतजंलि योग के योग गुरु हरी सहनी को लगातार पार्टी ने दुबारा जिलाध्यक्ष बनाया। पर असंतोष इतना कि दो साल तक युवा मोर्चा का अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नही की गयी। तब प्रदेश नेतृत्व द्वारा जाले विधायक जिबेश कुमार को जिम्मेवारी दी गयी। उन्होंने भी शायद पार्टी द्वारा असंतोष को दूर करने केलिए योग गुरु को कमान देते देखा तो खुद भी युवा मोर्चा की कमान युवा योग गुरु डा0 निर्भय भारद्वाज को दे दिया।

बुद्धिजीवियों का मानना है कि योग में बड़ी शक्ति होती है और योग से मन स्थिर एवं शांत होता है। जिला भाजपा में अशांति का माहौल देख कर शायद योगियों को कमान दिया गया हो ताकि वे कार्यकर्ताओं में योग के माध्यम से शांति और एकता ला सकें। पार्टी की राजनितिक सोच के तहत भी योगी का चुनाव किया गया हो, पर यदि योगियों का चुनाव किया गया है तो कयास लगाये जाने से किसी को रोका नही जा सकता। स्वच्छ शांत माहौल बनाने केलिए दोनों जिलाध्यक्ष यदि योगी के रूप में अपनी अपनी भूमिका यदि निभाते नजर आते हैं तो आश्चर्य की बात नही होगी।

संभवतः यदि इस सोच के साथ इन योगियों को चुना गया गया है तो जल्द सारे मण्डल अध्यक्षो को ट्रेंड कर सभी कार्यकर्ताओं का योग प्रशिक्षण नियमित शुरू किया जायेगा और पूरी पार्टी अनुलोम विलोम आदि करके मन को शांत करते नजर आएगी।

Share

Leave a Reply