Home मुख्य लगातार दूसरी बार हायाघाट प्रखंड के राजद अध्यक्ष बने शमशाद रिजवी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 28, 2017

लगातार दूसरी बार हायाघाट प्रखंड के राजद अध्यक्ष बने शमशाद रिजवी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : हायाघाट प्रखंड राजद का सांगठनिक चुनाव शनिवार को चन्दनपट्टी में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी जय प्रकाश ठाकुर की देख रेख में हुआ. राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुनाथ चौधरी के अध्यक्षता में सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष पद पर शमशाद रिजवी को चुना गया. इस मौके पर हरेराम पासवान, विजय पासवान, दिलीप साह, बेचन यादव, हीरा दास, कँटीर राय, सुधीर गुप्ता, मो. फुल हसन आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply