
शराबबंदी का असर नहीं दिखा तो होगी कारवाई : एसएसपी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने शराबबंदी को लेकर जिले के सभी थानेदार, इंस्पेक्टर व एसडीपीओ के साथ बैठक कर उन्हें शख्त हिदायत दी के शराबबंदी का असर जिले में दिखना चाहिए. उन्होंने चौकीदारों समेत उन पुलिस वालों को भी हिदायत दी के अगर उनकी संलिप्ता शराब बिक्री में कहीं से भी दिखाई देगी तो न सिर्फ बर्खास्त किया जाएगा, बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुंचाया जाएगा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसके लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाया जाय, अगर कहीं से भी कोई सूचना प्राप्त होती है तो उस पर त्वरित कारवाई की जाय. उन्होंने इस मौके पर उत्पाद अधीक्षक को भी कहा कि अनुमंडल वार टीम बनाकर अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री पर रोक लगाया जाय. उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस बल की जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा. इस मौके पर जिले के एसडीपीओ, पुलिस, इंस्पेक्टर, थानेदार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

