Home मुख्य एक साथ सात बन्द घरों में चोरी कर चोरो ने पुलिस को दी चुनौती! Voice of Darbhanga
मुख्य - October 29, 2017

एक साथ सात बन्द घरों में चोरी कर चोरो ने पुलिस को दी चुनौती! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के अलीनगर थाने के दसौत गांव में बीते 28 अक्टूबर की रात सेवानिवृत दरोगा दयानंद झा सहित कुल सात लोगों के घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। बता दें कि चोरों ने उस सभी घरों में एक साथ सिलसिलेबार घटना को अंजाम दिया। जिस घरों के मालिक गांव से दूर विभिन्न शहरों में रह रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संजय सिंह ने पहुंचकर घटना की विभिन्न बिन्दुओं पर ध्यान देते हुए कहा कि घटना को स्थानीय चोरों द्वारा ही अंजाम दिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Share

Leave a Reply