
शमसे आलम खाँ ने मुखिया संघ के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर प्रखंड के शीशो पश्चिमी पंचायत के मुखिया ने आज सदर प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इसकी सूचना अध्यक्ष एवं सचिव को दे दिया है। श्री खां ने अपने पत्र में लिखा है कि संघ के शर्तों का उन्होंने उलंघन किया है क्योंकि जनहित में जरुरी था। वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जनता के हित में कार्य करेंगे। जिस जनता ने उनपर भरोसा जताया है, उनकी सेवा ईमानदारी से करना उनकी प्राथमिकता है।

