Home मुख्य वार्ड पार्षद और जिप अध्यक्ष के परिजनों के बीच हुए संघर्ष को लेकर बनी रही गहमा गहमी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 30, 2017

वार्ड पार्षद और जिप अध्यक्ष के परिजनों के बीच हुए संघर्ष को लेकर बनी रही गहमा गहमी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर गांव में वार्ड पार्षद राजू पासवान व जिप अध्यक्ष पति रामलखन पासवान के परिवार के लोगों के बीच बीती रात रविवार को जमकर मारपीट हो गई। घटना में रामलखन पासवान के भतीजा संजीव पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने वार्ड संख्या 46 के पार्षद राजू पासवान को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एएसपी दिलनवाज अहमद स्वयं घटना स्थल का मुआयना कर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। दोनों पक्षों को थाना पर बुलाकर शांति बनाए रखने की बात कही गई। हालांकि, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी स्थानीय बात को लेकर दोनों पक्ष के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडा से एक दूसरे पर वार करने लगे। इसमें एक पक्ष से संजीव पासवान जख्मी हो गए। जबकि, दूसरे पक्ष से कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर वार्ड पार्षद राजू पासवान को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि जिप अध्यक्ष पति के भतीजा पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस उन लोगों की खोज में लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रित है। घटना स्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच करने की बात उन्होंने कही है। इधर, बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष के पीछे राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई है।

इस पुरे मामले में पड़ोसियों द्वारा सुलह का प्रयास भी चला। पर देर शाम तक कोई ठोस परिणाम नही निकल सका था। डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि किसी निर्दोष पर कारवाई नही होगी। दोनों तरफ से लगाये गए आरोपो की छानबीन कर कारवाई होगी।

Share

Leave a Reply