
सांसद ने मिथिला विवि परिसर में कॉफी हाउस के लिए ऐच्छिक कोष से दी राशि। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में सौन्दर्यकरण और कॉफी हाउस का निर्माण कराया जायेगा. वहीं आइंस्टाइन छात्रावास, विधि महाविद्यालय और महाराजा महेश ठाकुर महाविद्यायल में पक्के सड़क का निर्माण सांसदकोष से किया जायेगा. यह निर्णय आज सांसद कीर्ति आजाद और कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया. इस मौके पर सांसद श्री आजाद ने कहा कि मै हर संभव छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि उनकी यह जिम्मेवारी बनती है कि महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक साफ और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा के मंदिर को गौरवान्वित किया जाय. वहीं कुलपति प्रो. सिंह ने सांसद के सकारात्मक सोच के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिसर अपने आप में सुंदर और गरिमामय वातावरण से परिपूर्ण है. जरूरत है कि ऐसे ही अच्छे कार्यों के साथ चलने की जिससे विश्वविद्यालय का नाम विश्वस्तर पर गौरवान्वित हो सके. सनद रहे कि कॉफी हाउस के लिए 15 लाख और सौन्दर्यकरण के लिए 15 लाख खर्च किया जाना है. इस मौके पर अभियंता सोहन चौधरी, वाणिज्य विभाग के प्रो. बीबीएल दास, पूर्व विधान पार्षद् प्रो. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. अजीत कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे.

