
दरभंगा में आयोजित टुर्नामेंट में मेजबान को ही नहीं मिली जगह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दो दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2017 का शुभारंभ सोमवार को लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम में डीडीसी विवेकानंद झा प्रमंडलीय खेल पदाधिकारी जयनारायण, जिलासचिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर कटिहार, सुपौल, पटना, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, छपरा, खगड़िया, एकलव्य, समस्तीपुर, पश्चिम चम्पारण समेत 14 टीमों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर डीडीसी विवेकानंद झा ने कहा कि खेल खिलाड़ियों को अनुशासन सिखाता है. अनुशासित नागरिक ही समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं. वहीं जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा दरभंगा की टीम को लेकर राज्य सरकार को अनुमोदन नहीं भेजे जाने की वजह से दरभंगा की टीम इसमे शामिल नहीं हो सकी. जिसका यहां के खिलाड़ियों में काफी रोष देखा गया.

