
लोक शिकायत में लंबित मामलों की संख्या बढ़ती देख डीएम ने जतायी नाराजगी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक डॉ. भीम राव अम्बेदकर सभागार में आहुत की गई. जिसमे लोक शिकायत निवारण कार्यालयों से प्राप्त परिवाद पत्र की समीक्षा की गई. लंबित मामलों की बढ़ती संख्या देख जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की. वहीं उन्होंने आदेश दिया कि हर हाल में एक महीने के अंदर मामलों का निष्पादन कराई जाय. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अनुमंडल स्तरीय लंवित मामलों की नियमित समीक्षा करने व प्रतिवेदन जिला को भेजने का निर्देश दिया. बेनीपुर अनुमंडल में अधिकांश मामले अतिक्रमण से संबंधित जिलाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण से संबंधित मामलों के निष्पादन का आदेश दिया. वहीं एमजेसी के मामलों को लंवित नहीं रखने का निर्देश दिया. नये बने प्रेस क्लब में अग्रतर कारवाई हेतु मार्ग-दर्शन प्राप्त करने के लिए निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग बिहार को पत्र लिखने का निर्देश जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को दिया गया है. जिलाधिकारी ने अहल्यास्थान पहुंच पथ के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया, ताकि पथ निर्माण विभाग के द्वारा दो-लेन के सड़क का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जा सके. वहीं जिलाधिकारी ने फसलक्षति पूर्ति के एवज में सरकारी सहायता राशि अंचलों का आवंटित कर दिये जाने की जानकारी दी. इसको लेकर कृषि पदाधिकारी को कृषकों के बैंक खातों में मिशन मोड में दिलवाने का आदेश दिया. जिलाधिकारी ने 15 नवम्बर तक फसलक्षति पूर्ति की राशि प्रभावित कृषकों के बैंक खातों में दिये जाने का निर्देश दिया. उक्त बैठक में उपविकास आयुक्त विवेकानंद झा, मो. निशार अहमद, सुमन कुमार, मो. बसीर अहमद, अमित कुमार, मो. सफीक, रविन्द्र कुमार दिवाकर, कन्हैया कुमार झा एवं अन्य लोग मौजूद थे.

