Home मुख्य नगर विधायक को अपने विधानसभा के अपने गृह वार्ड में सभा के दौरान दिखाये गये जूते-चप्पल! Voice of Darbhanga
मुख्य - October 31, 2017

नगर विधायक को अपने विधानसभा के अपने गृह वार्ड में सभा के दौरान दिखाये गये जूते-चप्पल! Voice of Darbhanga

दरभंगा(सं0सू0): दरभंगा शहरी विधानसभा के भाजपा विधायक संजय सरावगी की ग्रह दशा इनदिनों बिगड़ती नजर आ रही है। रविवार को विक्षुब्ध युवाओं ने जहाँ मिथिला में मैथिल विधायक का मुद्दा उठा कर अपरोक्ष रूप से घेरा वहीँ सोमवार को विधायक एवं उनके ख़ास करीबियों के आपत्तिजनक गुमनाम पोस्टरों ने उनकी नींद उड़ा दी थी। रही सही कसर मंगलवार उनके अपने गृह वार्ड सात के पटेल चौक पर कार्यक्रम के दौरान लोगो ने सार्वजनिक रूप से जूते चप्पल दिखा कर पूरी कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड संख्या सात के पटेल चौक पर सांसद कीर्ति आजाद के कार्यक्रम हेतु मंच तैयार था। वहां मेयर वैजंती खेड़िया भी आमंत्रित थी। परंतु अपने वार्ड का मामला होने के कारण नगर विधायक बिना आमंत्रण के कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व वहां पहुँच कर लोगो को संबोधित करने लगे। इसपर वार्ड के लोगों ने बाढ़ राहत राशि अभी तक प्राप्त नही होने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर विधायक ने सारा ठीकरा नगर निगम पर फोड़ते हुए निगम द्वारा सूची अंचल को नही भेजा जाना विलम्ब का कारण बताया। इसपर तुरन्त वार्ड पार्षद सह नगर निगम की मेयर वैजंती देवी खेड़िया ने सारे दस्तावेज मंगा कर सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने रखते हुए दिखा दिया कि निगम द्वारा सूची बहुत पहले भेजी जा चुकी है और अब यह बिलम्ब सरकार की तरफ से है। इतने में अपनी पोल खुलते देख विधायक वहां से चुपचाप निकलने लगे। पर लोगों का आक्रोक्ष और बढ़ गया तथा विधायक को भला बुरा कहने के साथ जूते चप्पल भी निकाल कर लहराने लगे। विधायक चुपचाप वहां से निकल गए। इसके बाद पहुँचे सांसद ने भी सार्वजनिक रूप से मेयर के पक्ष का समर्थन किया और अपरोक्ष रूप से विधायक द्वारा झूठ बोलकर भड़काने का नाम बोल दिया। ऐसे में विधायक के 2-4 समर्थक इसका विरोध करने लगे। वहां उपस्थित भीड़ की झड़प विधायक के दो चार समर्थकों से हो गयी और विधायक समर्थकों पर लोगो ने लात घूंसे भी चलाने शुरू कर दिए।

पिछले कई महीनों से दरभंगा भाजपा में नगर विधायक का विरोध और इस कारण पार्टी में बढ़ रही खेमेबाजी को शीर्ष नेतृत्व द्वारा दरकिनार किया जाना भी अपने आप में आश्चर्य है। इन मामलो की अनदेखी करने की बड़ी कीमत पार्टी को आगामी चुनावो में चुकानी पड़ जाए तो कोई आश्चर्य नही।

Share

Leave a Reply