
करेंट लगने से दैनिक मजदूरी करने वाले युवक की मौत,सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंहवाड़ा उत्तरी निवासी गणेश राम के पुत्र राकेश राम ( 25) की मौत विधुत सर्पशाघात से हो गई। मंगलवार को गांव में एस्बेस्टस चढाने के दौरान मृत युवक बिजली तार के संपर्क में आ गया। दैनिक मजदूरी करने वाला राकेश को अचेत अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस दौरान सहयोगी मजदूर मनोज महतो भी झुलस गया जिसका ईलाज किया जा रहा है। डीएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को बीच सड़क पर रखकर सरकारी मुआवजा की मांग करने लगे। जिससे अतरबेल जाले पथ के सिंहवाड़ा नंदराज पेट्रोल पम्प के समीप घंटो सड़क जाम रहा। ग्रामीणों का कहना था की बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लगातार घटना हो रही है। परिजनों का कहना था कि सरकारी मुआवजा की घोषणा के बाद मुख्य सड़क पर से शव को हटायेंगे। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश झा,जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर,पैक्स अध्यक्ष अनिल महाराज ने सकारात्मक वार्ता कर सड़क जाम हटवाया। आंदोलनकारी को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया। जाम के कारण अफरातफरी का माहौल रहा।

