Home मुख्य चंद्रवंशी समाज ने मनायी जरासंध की जयंती। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 31, 2017

चंद्रवंशी समाज ने मनायी जरासंध की जयंती। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार को जुरावन सिंह मोहल्ला अवस्थित चंद्रवंशी समाज कार्यालय में चंद्रवंशी समाज की ओर से जरासंध जयंती मनाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई ।जरासंध महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया ।मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक मंत्री  काशीनाथ चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि पहले समाज को शिक्षा पर जोर देना चाहिए फिर संगठित होकर समाज का विकास सम्भव होगा।युवा जिलाध्यक्ष रवि कुमार चंद्रवंशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में तन मन धन से युवाओं को शिक्षित करने का आह्वान करें जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्रवंशी पत्रकार ने बैठक को संबोधित संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रवंशी समाज के कई दिग्गज नेताओं सत्ता में तो आ गये, पर समाज के प्रति कभी विधानसभा में या फिर किसी खुले मंच से समाज के विकास की बात नहीं किया ।वर्तमान में कई दिग्गज नेता राज्य के विभिन्न जिलों में अपनी राजनीति रोटी  सेकने में लगे हुए हैं ।पर समाज के उत्थान के प्रति कहीं भी आवाज नहीं बुलंद कर पा रहे हैं ऐसे में एकमात्र विकल्प है चन्द्रवंशी समाज खुद संगठित होकर अपना नेता चुने ।आज के परिवेश में राज्य में जिले के हर जगह चंद्रवंशी समाज का अच्छा खासा वोटर होने के बावजूद भी राजनीति के गलियारों में कभी भी इस समाज के उत्थान के लिए आवाज उठता नहीं दिख रहा है मौके पर उपस्थित मोहन सिंह चंद्रवंशी, कौशल प्रसाद चंद्रवंशी, उमेश राम चंद्रवंशी ,विनोद चंद्रवंशी ,अनिल चंद्रवंशी ,निर्मला देवी ,अनीता सिंह चंद्रवंशी ,मदन कुमार चंद्रवंशी ,ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।

Share

Leave a Reply