Home मुख्य पेंशनरों को सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 31, 2017

पेंशनरों को सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर दिया धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के निर्णय के आलोक में मंगलवार को लहरियासराय धरना स्थल पर जिला पदाधिकारी के समक्ष पेंशनरों के समस्याओं के निदान हेतु जिला के पेंशनरों के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य उपाध्यक्ष राम स्वार्थ सिंह के द्वारा किया गया। श्री सिंह नेअपने संबोधन में कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के आलोक में 1 जनवरी 2016 से नगद भुगतान किया जाय। धरना को संबोधित करते हुए  प्रमंडलीय मंत्री विद्यानंद मिश्र ने कहा कि सभी पेंशनरों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।एबं सभी के लिए परिभाषित पेंशन की गारंटी की जाय। धरना स्थल पर हुए बैठक की अध्यक्षता कपिलेश्वर महतो के द्वारा किया गया, वही आयोजित सभा को जिला मंत्री नरेंद्र मंडल, योगेश्वर यादव, सुरेश राय,शांति देवी, चंद्रकला देवी, आनंद कुमार मिश्र, उपेंद्र सहित कई पेंशनर नेताओं ने भी संबोधित किया ।धरना कार्यक्रम के बाद पेंशनरों ने जिला पदाधिकारी दरभंगा को अपना मांग पत्र सौंपा।

Share

Leave a Reply