Home मुख्य भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति गठित, सुमित झा बने रहे जिलामंत्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 1, 2017

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति गठित, सुमित झा बने रहे जिलामंत्री। Voice of Darbhanga

दरभंगा :बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी घोषित करने के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा के आवास पर आयोजित बैठक में सुमित कुमार झा को जिलामंत्री पद पर बने रहने की घोषणा की गयी। गत रविवार को धरनास्थल पर हुए कार्यक्रम में पार्टी में जमीनी युवा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से नाराज युवाओं ने एक बैठक आयोजित की थी जिसमे असंतुष्टों ने जमकर भड़ास निकाली थी। यह बैठक सुमित झा के आह्वान पर आयोजित हुई थी। इस बैठक के बाद अगले दिन पोस्टरों के माध्यम से नगर विधायक सहित जिलाध्यक्ष आदि पर आपत्तिजनक टिपण्णी चर्चा में थी। पुनः मंगलवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक द्वारा किसान मोर्चा के जिलामंत्री सुमित झा को मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई नेताओं के सामने डपट दिया गया था। इसके बाद सुमित झा ने भी सोशल मीडिया में अपरोक्ष रूप से इसपर नाराजगी जाहिर की थी। मंगलवार को ही सुमित झा को डपटने के बाद एक सभा में नगर विधायक संजय सरावगी पर चप्पल जूते चल गये थे। इस पर सुमित झा एवं उनके समर्थकों ने इसे कुदरत का तमाचा और तुरन्त बदला आदि संबोधन सोशल मीडिया पर लिखा जाने लगा था। इसके बाद संजय सरावगी की पहुँच को देखते हुए सुमित झा के जिलामंत्री पद पर तलवार लटकने की चर्चा भी हवाओं में तैरने लगी थी। पर बुधवार को किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा एवं जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र का आशीर्वाद प्राप्त कर सुमित झा सुमित झा अधिकारिक रूप से जिलामंत्री घोषित किये गए।

सभा में उपस्थित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ-सबका विकास के तहत पूरे देश में कार्य कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में अगर किसान मजबूत नहीं होंगे तो देश की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो सकती. इस अवसर पर क्षेत्रिय संगठन मंत्री राजेन्द्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि भारता माता की असली संतान किसान ही हैं और इन्हीं के मेहनत से देश के 1.25 करोड़ लोग भोजन करते हैं. किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में 32 मंडल एवं शक्ति केन्द्रों पर किसान मोर्चा का संगठन खड़ा करना है. बैठक में 31 सदस्यीय कार्य समिति की घोषणा की गई. जिसमे 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी, 6 मंत्री और 11 लोगों को सदस्य के रूप में चुना गया. बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र, भुवनेश्वर मिश्र, समीर कुमार सिन्हा, सुधीर रंजन वर्मा, रामाधार राय, उमेश राय, विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्र, रमेश कुमार चौधरी आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply