Home मुख्य विभाग की वर्षगांठ पर कार्यपालक अभियंता का दावा, शहर में चौबीस घण्टे मिल रही बिजली। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 2, 2017

विभाग की वर्षगांठ पर कार्यपालक अभियंता का दावा, शहर में चौबीस घण्टे मिल रही बिजली। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार की शाम शहर के नाका नम्बर पांच के निकट स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय में नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड की पाँचवी वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यदि उपभोक्ता समस्याओं केलिए कॉल करते हैं तो इसे नकारत्मक रूप में नही लेकर समाधान करना चाहिए। उपभोक्ताओं को संतुष्ट करना हमारा कर्तव्य है।

इस अवसर पर मौजूद शहरी विद्युत कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार मण्डल ने कहा कि पहले की अपेक्षा दरभंगा में राजस्व वसूली में तेजी से वृद्धि है और शहर में उपभोक्ताओं को 24 घण्टे बिजली मिल रही है।

इस अवसर पर सहायक अभियंता कुंदन कुमार, ग्रामीण कार्यपालक अभियंता प्रशांत कुमार, रंजीत कुमार, प्रभा शंकर, आदि सहित कई लोगो ने बिजली विभाग के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राजस्व एवं विपत्रीकरण में उत्कृष्ट कार्य केलिए दरभंगा ग्रामीण के कार्यपालक सहायक संतोष कुमार चौधरी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

 

Share

Leave a Reply