
Home मुख्य दर्दनाक: चायपत्ती की जगह कीटनाशक डाले चाय पीने से एक ही परिवार के चार की मौत। Voice of Darbhanga
दर्दनाक: चायपत्ती की जगह कीटनाशक डाले चाय पीने से एक ही परिवार के चार की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थानाक्षेत्र के पतोर ओपी अंतर्गत उघरा गाँव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इस मामले पर जानकारी देते हुर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि घर में चाय बनाने के दौरान चायपत्ती खत्म हो जाने पर लालू महतो की पत्नी घर के बगल के दुकान में चायपत्ती लाने गयी। इसी बीच उसकी सात वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी ने कागज के पुड़िया में रखे फोरेड नामक कीटनाशक जिसका रंग चायपत्ती की तरह काला होता है, उसीको चायपत्ती समझ कर चाय मे डाल दिया। इस चाय को पीने से 11 वर्षीय प्रकाश कुमार, 7 वर्षीय अर्चना कुमारी, दुखन महतो एवं रामस्वरूप महतो की मौत हो गयी। एक महिला उर्मिला देवी गम्भीर अवस्था में इलाजरत है।

