
कालाबाजारी केलिए जा रहा चावल जब्त, बिचौलिये को कद्दावर राजनितिक हस्ती का संरक्षण प्राप्त! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थानाक्षेत्र के छोटी बाज़ार में आज बहेड़ा थाना की पुलिस ने कालाबाजरी केलिए ले जा रहे 114 बोरा चावल को पिकअप संख्या BR07G 8920 सहित जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान पिकअप ड्राइवर राजेश पासवान ने बताया कि रमन कुमार नायक के कहने पर वह बेनीपुर के जरसो पंचायत के कल्याणपुर गाँव के डीलर गुलाब यादव के यहां गाड़ी लेकर गया था और वहीँ से चावल उठाया। चावल लेकर उसे बाज़ार समिति दरभंगा जाना था। ड्राइवर राजेश पासवान के साथ लेबर के रूप में गणू सदा, संजय यादव, देवेंद्र पासवान आदि को तत्काल हिरासत में लिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार रमन कुमार नायक का भाई पंकज कुमार बहुत दिनों से बिचौलिया का काम करता है और एफसीएआई गोदाम पर अड्डा जमाये रहता है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व में भी दो बार पंकज कुमार नायक के यहां तत्कालीन बेनीपुर एसडीओ मदन प्रसाद एवं तत्कालीन बहेड़ा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी के द्वारा छापा मार कर कालाबाजरी का माल बरामद किया गया था। वाबजूद इसके पंकज कुमार नायक का काम पूर्ववत जारी है। स्थानीय संवाद सूत्रों के पंकज कुमार नायक को बेनीपुर के एक कद्दावर राजनितिक हस्ती का संरक्षण प्राप्त है और इसकारण यह बेख़ौफ़ होकर बिचौलिए का कार्य करता है।

