Home मुख्य नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज, मामला प्रेम प्रसंग के होने की संभावना! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 2, 2017

नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज, मामला प्रेम प्रसंग के होने की संभावना! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिमरी थानाक्षेत्र के बस्तवाड़ा गाँव के नाबालिग लड़की के शादी की नीयत से अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। अपहृता की माँ ने दिए आवेदन में अपने गाँव के ही युवक सरफे आलम उर्फ़ छोटू पर अपहरण का आरोप लगाया है। उसके साथ अपहरण में अन्य तीन लोगो की भी नामजद प्राथिमिकी दर्ज करवायी है। आवेदन में बताया गया है कि उक्त युवती सिमरी हाई स्कूल के दसवीं कक्षा की छात्रा है स्कूल से लौटते वक्त 31 अक्टूबर को उसका अपहरण कर लिया गया।

इस संबंध में स्थानीय विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के बीच दो वर्ष से अधिक से प्रेम प्रसंग है। सूत्र के मुताबिक दोनों के दिल्ली जामा मस्जिद में गुरुवार को शादी कर लेने की भी जानकारी मिल रही है। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply