Home मुख्य नियमो का उलंघन कर लगाये गये योजना के बोर्ड को पंचायती राज पदाधिकारी ने भी बताया गलत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 2, 2017

नियमो का उलंघन कर लगाये गये योजना के बोर्ड को पंचायती राज पदाधिकारी ने भी बताया गलत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले प्रखण्ड बंधौली पंचायत में गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना अंर्तगत बोरिंग एवं टावर निर्माण कार्य शुरू होते ही विवादों में घिर गया। विवाद उक्त स्थल पर लगे बोर्ड को लेकर शुरू हुआ। पंचायत वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणि ने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा कि बोर्ड पर अध्यक्षता में मुखिया का नाम देना राज्य सरकार के निर्देशों का सरासर उलंघन है क्योंकि नियमावली के अनुसार वार्ड के हर योजना की अध्यक्षता वार्ड सदस्य को करनी है। इसे जाले की बीडीओ रागिनी साहू की तानाशाही बताते हुए इसके विरोध में आंदोलन तक की चेतावनी दी गयी।

इस संबंध में जब जिला ग्रामीण विकास अभिकरण से जानकारी ली गयी तो पंचायती राज विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 5685 दिनांक 28-06-2017 के अनुसार वार्ड के योजनाओं के क्रियान्वयन की अध्यक्षता वार्ड सदस्य के अध्यक्षता में बनी सात सदस्यीय वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रंबधन समिति के द्वारा होने की बात सामने आयी।

इस संबंध में जब जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामती से बात की गयी तो उन्होंने बोर्ड को मानकों के विरुद्ध बताया और कहा कि नए प्रस्तावित स्वरुप में किसी प्रतिनिधि का नाम नही होगा। योजना के विवरण के अलावे क्रियान्वयन समिति एवं एजेंसी का नाम तथा मोबाइल नम्बर मात्र होगा। उक्त बोर्ड पर न मुखिया का नाम होगा और न वार्ड सदस्य का। इस सम्बन्ध में उनके कार्यालय से जल्द ही प्रस्तावित बोर्ड के फॉर्मेट का पत्र निर्गत किया जाएगा। इस पत्र के निर्गत होने पर इस बोर्ड को बदलना पड़ेगा।

Share

Leave a Reply